उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बृजमनगंज ब्लॉक कर्मचारियों द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा।

 

  • स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

 

बृजमनगंज ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकल गया हाथों में तिरंगा लहराते हुए भारत माता के नारे लगा रहे थे। यात्रा की शुरुआत ब्लॉक से होते हुए पुराने नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए खंड विकास अधिकारी ने कहा कि

स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों के त्याग को हमें नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने बताया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम, बलिदान और गौरव का प्रतीक है।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान आगामी स्वतंत्रता दिवस की पावन पर चलाया जा रहा है तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से कृष्णकांत शुक्ला (खंड विकास अधिकारी), गुलाब पाठक (ए. डी .ओ. पंचायत) उदय राज यादव (ब्लॉक प्रमुख) सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!