समय रहते कार्यों को पूरा करें कार्यदाई संस्था के कर्मचारी- ईओ सुरभि मिश्रा।
ईओ नगर पंचायत बृजमनगंज ने लिया विकास कार्यों का जायजा।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
आज नगर पंचायत बृजमनगंज की अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा एवं के विजय प्रताप यादव ने नगर में हो रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां पहुंचकर संबंधित कर्मचारी ,ठेकेदारों को दिशा निर्देश दिया और कहा कि कार्य समय से पूरा करे कर्मचारी।
मंगलवार को दोपहर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बृजमनगंज सुरभि मिश्रा एवं अवर अभियंता विजय प्रताप यादव सबसे पहले नगर में बने कान्हा गौशाला पहुंचे तत्पश्चात डिजिटल लाइब्रेरी ,अंबेडकर पार्क एवं नगर पंचायत से हो रहे अन्य कार्यों एवं पार्कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी कराए जा रहे हैं कार्यों को अभिलंब और समय के अंदर पूर्ण कर कराया जाए। स्थलीय कार्यों से रूबरू होते हुए संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
सुश्री मिश्रा ने कहा जितने भी कार्य नगर पंचायत के द्वारा कराई जा रहे हैं उन्हें समय रहते गुणवत्ता पूर्ण अभिलंब पूरा किया जाए इस अवसर पर नगर पंचायत के प्रधान लिपिक रमेश चौधरी, राहुल यादव, आदित्य राय ,कार्यालय सहायक दीपक विश्वकर्मा आदि सभी लोग निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।



