उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सेवानिवृत्त उप निरीक्षक अजीत कुमार गुप्ता राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित।

गड़ौरा बाजार व जनपद का नाम किया रोशन, पिताजी को समर्पित किया सम्मान।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज।

कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरा बाजार निवासी सेवानिवृत्त उप निरीक्षक अजीत कुमार गुप्ता को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया गया। 15 अगस्त के अवसर पर घोषित इस सम्मान का अलंकरण 79वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को पुलिस रेडियो मुख्यालय महानगर लखनऊ में आयोजित भव्य परेड के दौरान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक दूरसंचार उत्तर प्रदेश आशुतोष पाण्डेय ने अजीत कुमार गुप्ता को राष्ट्रपति महोदया की ओर से पुलिस पदक, अलंकरण मैडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और जवानों ने उनके समर्पण और सेवाभाव की सराहना की। सम्मान प्राप्त करते हुए अजीत कुमार गुप्ता ने कहा यह सम्मान अपने पिताजी स्वर्गीय रामप्रीत गुप्ता को समर्पित करता हूँ। यह मेरे गाँव और जनपद के लिए गर्व का क्षण है। कोतवाली क्षेत्र के गड़ौराबाजार निवासी अजीत कुमार गुप्ता ने अपने सेवा काल में ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन की मिसाल कायम की। अजीत कुमार गुप्ता पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके सम्मान से पूरे क्षेत्र में खुशी कीलहर है। ग्रामीणों ने इसे गड़ौरा बाजार सहित क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। क्षेत्र के पूर्व विधायक अवनींद्र नाथ द्विवेदी उर्फ महंथ दुबे, पूर्व केन यूनियन अध्यक्ष सिसवा राजेश्वर त्रिपाठी उर्फ पशु बाबू, जितेंद्र पांडे, राजीव द्विवेदी, सचिंद्र नाथ द्विवेदी, पूर्व ग्राम प्रधान राजेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश रौनियार, भवन प्रसाद गुप्त, लल्लन प्रसाद गुप्त, राजीव मिश्रा, राधेश्याम पांडेय, अभय शंकर सिंह उर्फ बबलू सिंह, सनवर अली, राजन पांडेयवादी लोगो ने बधाई दिया है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!