उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

कृष्णा पब्लिक स्कूल लेहड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

बृजमनगंज क्षेत्र के उपनगर लेहड़ा में स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की ही भाँति इस वर्ष भी आजादी का महान पर्व धूम धाम से मनाया गया।
इस अवसर पर सभी बच्चों सहित शिक्षकों ने गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरिया निकाली भारत माता की जयकारा लगाते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया ।
प्रभात फेरी समाप्त होने के बाद सभी बच्चे स्कूल पर वापस आए इस समय वहां उपस्थित मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक पटवा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसके बाद बच्चों ने अनेकों रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया और सभी दर्शकों के मन को मोह लिया इसी कड़ी में तैयब,चांदनी, श्रेया आदि बच्चो ने अपने डांस से सभी का एक बार फिर दिल जीत लिया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान अमित पासवान, बबलू चौरसिया, रामफेर प्रजापति, प्रबंधक रविन्द्र कुमार चौरसिया,प्रधानाचार्य राम भरोस प्रजापति, ई.कृष्ण भान चौरसिया, इमरान खान, सचिन यादव ,शिवनारायन विश्वकर्मा,सूरज कुमार, सुगंध चौहान,अभिषेक यादव,अभिनव कुमार,कार्तिक चौरसिया,इंद्रेश चौरसिया, ज्योति पटवा,सरिता,मनीषा, रूपा,स्नेहा, रिशा,सीमा,अंजली,रूबी,त्रिलोकी यादव,कादिर खान,अर्जुन यादव,विजय यादव, प्रेमशीला सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!