अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

देवरिया ब्रांच की शाखा नारायणी नहर में मिला एक विवाहिता का शव।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज।

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया ब्रांच की शाखा नारायणी नहर में सिंदूरियां से सिसवा मार्ग नहर पुल के पास पाया से अटका एक विवाहिता का शव शनिवार को सायं 4:00 बजे ग्रामीणों को रुका दिखा। जिसकी सूचना दर्शकों ने स्थानीय थाने की पुलिस को दिया।बाजार का दिन होने के कारण अधिक संख्या में लोगों की थी जमा हो गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना सिंदुरिया के थाना अध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने इसकी सूचना एन डी आर एफ को दिया। तब तक नहर पटरी के दोनो तरफ और नहर पुल पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। एनडीआरफ की टीम ने काफी मशक्कत से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान मिठौरा निवासिनी आराधना रौनियार पत्नी स्वप्निल के रूप में हुई।जो विगत बुधवार की रात्रि अज्ञात कारणों से घर से गायब हुई थी। जिसका पति स्वप्निल पत्नी के गुमसुधी की तहरीर सिंदुरिया थाना पर गुरुवार को दिया था और सिंदुरिया थाना की पुलिस तलास कर रही थी। थाना अध्यक्ष सिंदुरिया महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!