उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

सीमावर्ती क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79 वां स्वतंत्रता दिवस।

सीमावर्ती मदरसों में भी गुंजा जन गण मन लहराया तिरंगा।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, अड्डा बाजार, महराजगंज।

भारत माता की जय वंदे मातरम की गगन भेदी नारों के साथ शुक्रवार को सीमावर्ती क्षेत्रों में 79 स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सीमावर्ती गांव में गौरव और देशभक्ति देखने को मिला। इस पावन पर्व पर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और छात्र- छात्राओं में राष्ट्र प्रेम की लौ प्रचलित करने का पावर अवसर बना। बहुआर ओम प्रकाश महाविद्यालय के संरक्षक पवनमुर्ती पटेल रायल माउंट स्कूल के प्रबंधक नरेंद्र पटेल वंश बहादुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ईश्वर कर दास नारायण एकेडमी के प्रधानाचार्य शंभू शरण ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी, राष्ट्रीय गान के स्वर ने वातावरण को देश भक्ति से सरोवर कर दिया। छात्र- छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत कविताएं नृत्य ने विद्यालय के वातावरण में जोश और उमंग भर दी। इस अवसर पर प्रबंधक नरेंद्र पटेल ने कहा की स्वतंत्रता दिवस हमें यह स्मरण दिलाता है, कि यह आजादी हमें बहुत त्याग करने के बाद मिली, हम सबको मिलकर अपने राष्ट्र के प्रगति के लिए समर्पित रहना चाहिए। प्रधानाचार्य ईश्वर शरणदास ने कहा कि आज का दिन हमें केवल उत्सव मनाने के लिए नहीं बल्कि आने वाली पिडियो को जिम्मेदार नागरिक बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करता है। पवनमुर्ती पटेल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं है, बल्कि यह हमारी राष्ट्रीय भक्ति संस्कृति और एकता का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वह शिक्षा अनुशासन और नैतिकता के माध्यम से देश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस राष्ट्रभक्ति अवसर पर सभी विद्यालयों में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्टता के लिए प्रेरणा मिली।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!