ब्रेकिंग न्यूज़

वन विभाग ने वाल्मीकि टाइगर रिजर्व मदनपुर रेंज में किया बैठक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज।
सोहगी बरवा वन्य जीव प्रभाग निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव के साथ शिवपुर रेंज खड्डा रेंज एवं मदनपुर रेंज (बिहार) के क्षेत्रीय वन अधिकारियों द्वारा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर संयुक्त रूप से बैठक कर मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चर्चा किया गया । तीनों रेंज के कर्मचारियों द्वारा बाघ व तेंदुआ आदि के लोकेशन को टैक करने तथा रेस्क्यू करने तथा उन्हें रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने के दौरान आपस मे समन्यवय स्थापित कर कार्य किये जाने हेतु सहमति व्यक्त किया गया । उक्त कार्य में निचलौल रेंज के वनक्षेत्राधिकारी सुनील राव, बाल्मीकि टाइगर रिजर्व अंतर्गत मदनपुर रेंज के वनक्षेत्राधिकारी नसीम अहमद खान, कुशीनगर डिवीजन अंतर्गत खड्डा रेंज के वनक्षेत्राधिकारी अमृता जी बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के फील्ड बायोलॉजिस्ट सौरभ जी WTI के फील्ड ऑफिसर पावेल घोष एवं नवरोज आदि उपस्थित रहे ।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!