उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

फरेंदा चौकी इंचार्ज को मिला उत्कृष्ट सेवा पदक।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर,महराजगंज ।

स्वतंत्रता दिवस 2025 पर फरेंदा पुलिस चौकी के इंचार्ज उप निरीक्षक गंगाराम यादव को भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कानून-व्यवस्था की मजबूती, अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर मिला है।गंगाराम यादव पूर्व में भी वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार से सराहनीय सेवा पदक प्राप्त कर चुके हैं। सम्मान प्राप्ति पर उन्होंने इसे अपने विभाग व जनता को समर्पित करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी और बढ़ाता है।पूरे महराजगंज में इस उपलब्धि को पुलिस विभाग की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!