महाराजगंज

तेंदुआ खेत मे काम कर रही महिला को उठा ले गया महिला की हुई दर्दनाक मौत

तेंदुए के आतंक से दहशत में हैं गांव के लोग

स्वाभिमान जागरण संवाददाता

महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के सेमरहवा में आदमखोर तेंदुए ने अपने खेत में कम कर रही एक महिला के ऊपर हमला कर उसको जंगल में लगभग एक किलोमीटर तक खींच ले गया, जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।
महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई देने पर ग्रामीणों ने भारी संख्या में जंगल की तरफ दौड़ते हुए बड़ी कठीनाइयों के बाद तेंदुए के कब्जे से लाश को छुड़ा सके।
मिली जानकारी के अनुसार सेमरहवा की शारदा देवी पत्नी कोमल उम्र लगभग 40 वर्ष अपने खेत में चारा काटने गई थी तभी अचानक आदमखोर तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया और घसीट कर लगभग एक किलोमीटर जंगल के अंदर चला गया ग्राम प्रधान उपेन्द्र के नेतृत्व मे ग्रामीणों के सहयोग से जंगल के अंदर महिला की लाश खून से लथपथ हालत में मिली अब स्थिति यह है कि लोग काफी भयभीत हैं और डर के साए में जीवन जी रहे हैं । मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया जबकि थानाध्यक्ष नौतनवा मनोज राय ने कहा कि लाश का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!