अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

युवती को भगाने के मामले में पाँच पर केस दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। 22 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे, जब एक व्यक्ति जुमा की नमाज पढ़ने गया था। उसी दौरान उसकी 19 वर्षीय बहन को गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। आरोपी मोइद, जो कुतबुद्दीन का भांजा है और कोल्हुई थाना क्षेत्र का रहने वाला है, अपनी गाड़ी से युवती को ले गया। जब पीड़िता के भाई को इस घटना की जानकारी मिली, तो वह कुतबुद्दीन के घर पहुंचा। वहां कुतबुद्दीन के भाई गुलाम मोहिद्दीन, हेसारुद्दीन और अमाजुद्दीन (जो जमालुद्दीन के पुत्र हैं। पीड़िता के भाई को गालियां दीं बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!