पेड़ पर चढ़ कर युवक ने किया, आत्महत्या का प्रयास।
घंटों तक पेड़ पर रहा बैठा,तमाशबीन बने लोग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
न्याय नहीं मिल पा रहे युवक ने पेड़ पर चढ़ कर किया आत्महत्या का प्रयास,मचा अफरा तफरी का माहौल। बताया जाता है कि सोमवार को फरेंदा (चकबंदी)सीओं न्यायालय के सामने खुद खुशी करने का प्रयास किया। मामला एक पत्रावली का हैं जिसमें रमाकांत बनाम सरकार का उक्त न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि फरेंदा चकबंदी बंदोबस्त कार्यालय में अधिवक्ता की बहस के बाद पत्रावली में आदेश होना था जिसमें फरेंदा चकबंदी अधिकारी द्वारा फर्जी व बनावटी हस्तांतरण करके न्यायालय में दाखिल कर दिया गया है। जबकि मेरे पक्ष में आदेश होना था। 19 साल से यह मामला लंबित हैं। संजय निवासी थरौली बुजुर्ग टोला हरमंदिर कला का उक्त दिन तारीख था और उसी दिन चकबंदी कार्यलय के सामने पीपल के पेड़ पर चढ़ गया और गले में फंदा लगा कर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगा जिसमें वह न्याय की मांग करने लगा संजय का आरोप था कि उसने चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी फरेंदा के पास गया उन्होंने आदेश पारित करने से मना करते हुए भगा दिया इसके बाद वह पेड़ पर चढ़ गया। जब वह विशालकाय पेड़ पर चढ़ा तो वही लोगों ने देखा और माहौल अफरा तफरी का बन गया घटना की जानकारी होने पर पुलिस और चकबंदी अधिकारी फरेंदा अशोक कुमार मौके पर पहुंचे उनके आश्वासन के बाद वह पेड़ से नीचे उतारा । फरेंदा चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि व्यक्ति द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है मैं कार्यालय से नहीं भगाया हूं।इस मामले में रमाकांत बनाम सरकार की पत्रावली में सोमवार को आदेश होना था। व्यक्ति को मैं पहचानता था। दबाव बना रहा था। बरहाल उसके पक्ष आदेश पारित किया जाएगा।


