उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मनमौजी चल रहा राजकीय कृषि बीज भण्डार भागाटार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।
विकास खण्ड मिठौरा अंतर्गत भागाटार में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार भगवान भरोसे चल रहा है । इस कृषि बीज भंडार के खुलने और बंद होने का कोई समय निर्धारित नहीं है । राजकीय कृषि बीज भंडार पर कार्यरत कर्मचारी अपनी मनमौजी से कार्यालय समय में ही आफिस बन्द कर घर के लिए रफ्फू चप्पू हो लेते हैं। मिली जानकारी अनुसार 25 अगस्त सोमवार को देखा गया कि विकास खंड मिठौरा भागाटार स्थित राजकीय कृषि बीज भण्डार पर अपराह्न 3 बजकर 20 मिनट पर कोई कर्मचारी नहीं था । गोदाम और कार्यालय में ताला लगा हुआ था। कुछ किसान प्रधानमंत्री किसान सम्माननिधि में हुई गलती को ठीक कराने के लिए बाहर धूप में खड़े थे।राजकीय कृषि बीज भण्डार के प्रभारी अधिकारी विवेक शर्मा ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भण्डार का कार्यालय समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक है। आफिस खुला होगा हम किसी काम से बाहर आए है।अन्य कर्मचारी होंगे । जबकि राजकीय कृषि बीज भंडार का कार्यालय और गोदाम अपराह्न 3 बचकर 20 मिनट पर ही बन्द हो चुका था। इस सम्बंध में जिला कृषि अधिकारी एस पी सिंह से फोन पर संपर्क किया गया मगर बात नही हो पाई।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!