उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सुहागिनों के लिए महत्वपूर्ण हरतालिका तीज व्रत आज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।

हरतालिका तीज व्रत आज मंगलवार को है। हरतालिका तीज व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। श्यामदेउरवा निवासी प० शिवराम दुबे ने बताया कि इस व्रत में भगवान शंकर और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। हरतालिका तीज व्रत को विशेषकर सुहागिन महिलाएं करती हैं। इस व्रत के प्रभाव से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने भी ये व्रत किया था। जिन कन्याओं के विवाह में अड़चन आ रही हैं वो भी हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। इस व्रत को करने से पति, पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। विवाह योग्य कुवांरी कन्याओं को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। विवाहिता पति की लंबी उम्र, स्वास्थ्य लाभ के लिए व्रत रखती हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!