उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।

प्राकृतिक खेती फॉर्म की जानकारी, स्कूल में 100 किसानों ने सीखीं नई तकनीक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता अड्डा बाजार, महराजगंज।
महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमा स्थित बहुआर कला गांव में मंगलवार को कृषि विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक कृषि एफपीओ के प्राकृतिक खेती फार्म स्कूल में गोरखपुर से आए सौ किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कृषि विभाग द्वारा एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना था। इस पहल के अंतर्गत एक जनपद के किसानों को दूसरे जनपद की सफल कृषि पद्धतियों का प्रत्यक्ष अनुभव कराया जाता है।हिस्टल आई आश्रम के प्रमुख रामगोपाल दास ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अन्य जनपदों के किसानों का महराजगंज आकर खेती सीखना गौरव की बात है। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती से अधिक उपज प्राप्त करने की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!