अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक में तय हुई स्वर्गीय पंडित गोविंद पाण्डेय के ब्रह्मभोज मे आर्थिक सहायता।
विप्र बंधुओं ने अनाथ बच्चियों की शादी में भी मदद करने का वचन दिया।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज।
बीते रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, जनपद महाराजगंज इकाई की मासिक बैठक घोड़हवा निचलौल मे दामोदरी पोखरा स्थित विष्णु मंदिर पर जिलाध्यक्ष पंडित सूर्य प्रकाश चतुर्वेदी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई।
बैठक में सर्व प्रथम भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया गया।तत्पश्चात सभी बंधुओं का परिचय प्राप्त कर जिलाध्यक्ष द्वारा परिषद के सातों सूत्रों की शपथ दिलाई गई।सभा का संचालन पंडित अभिषेक पाण्डेय ने कुशलता पूर्वक किया।बैठक का मुख्य विषय स्वर्गीय पंडित गोविंद पाण्डेय के ब्रह्मभोज मे आर्थिक सहायता व गरीब परिवार मे शेष बचीं तीन बच्चियों का जीवन यापन और उनका भविष्य था।बैठक में उपस्थित सभी बंधुओं ने एक स्वर से परिवार की सहायता करने का संकल्प लिया।महा सचिव पंडित मनोज कुमार त्रिपाठी ने परिषद द्वारा जनपद मे किए गए कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला।मुख्य वक्ताओं म पंडित प्रवीण पाण्डेय व कई अन्य विप्र बंधु रहे जिन्होंने विप्र हितार्थ बहुमूल्य सुझाव दिए। अन्त मे अध्यक्ष द्वारा परिषद के विस्तार पर जोर देते हुए सर्व सम्मति से कुछ पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।बैठक में एक पदाधिकारी ने स्व पाण्डेय परिवार की बड़ी लड़की की शिक्षा व रोजगार देने की जिम्मेदारी ली।दो अन्य बंधुओं ने लड़की की शादी मे क्रमशः रु 51000 व 100000+ धनराशि देने की घोषणा की। अन्त मे बैठक समाप्ति के पश्चात अध्यक्ष ने सभी विप्र बंधुओं के साथ पाण्डेय परिवार के घर जाकर परिषद द्वारा एकत्रित की गई धनराशि रु 18100/ स्वजनों को प्रदान किया।परिषद ने विश्वास दिलाया कि वह परिवार के साथ खड़ा है और शेष धनराशि भी दि 27.08.25 को भेज दी जाएगी।परिषद के पदाधिकारी पंडित राम सागर मिश्र व पंडित विनय पाण्डेय का परिवार के प्रति प्रारम्भ से ही विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा पंडित डा सुरेन्द्र द्विवेदी,संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ, पंडित मुन्नू पाण्डेय जिला सचिव,पूर्व जिला प्रभारी पंडित प्रवीण चन्द्र पाण्डेय,पदाधिकारी पंडित बृज मोहन मिश्र व पंडित अभिमन्यु त्रिपाठी (बैठक के व्यवस्थापक),पंडित नंदेश्वर त्रिपाठी, पंडित उमा शंकर पाण्डेय,पंडित सुशील चन्द्र उपाध्याय, पंडित चन्दन मणि त्रिपाठी, पंडित अभय नाथ शुक्ल,पंडित राधे श्याम तिवारी, पंडित नरसिंह पाण्डेय, पंडित बलराम पाण्डेय, पंडित उदयभान तिवारी, पंडित पप्पू मिश्र, पंडित शैलेश कुमार पाण्डेय, पंडित मनोज कुमार तिवारी, पंडित बृजेश मणि त्रिपाठी, पंडित कौशल कुमार शुक्ल, पंडित वशिष्ठ नारायण शुक्ल, पंडित संजय कुमार त्रिपाठी, पंडित ओंकार नाथ त्रिपाठी, पंडित आनन्द मिश्र, पंडित हर्ष कुमार पाण्डेय, पंडित विशाल पाण्डेय और पंडित ओम प्रकाश दूबे सहित अनेक विप्र बंधुओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।



