उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

एसएसबी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल।

चारों को इलाज के लिए भेजा गयासीएचसी निचलौल।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज

कोतवाली क्षेत्र के एसएसबी सड़क मार्ग पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी निचलौल भेजा दिया। घटना में मजरूद्दीन को पैर में गंभीर चोट आई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नेपाल के बुची थाना धकधई निवासी दिनेश पासवान बाइक से ठूठीबारी आ रहे थे। उसी दौरान लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी मजरूद्दीन पुत्र कलामुद्दीन, मसौवर पुत्र दलदल और रियाज पुत्र टेनी दूसरी बाइक से एसएसबी मार्ग होते हुए अपने गांव लक्ष्मीपुर खुर्द जा रहे थे कि भरवलिया गांव पुल के समीप दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे चारों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें मजरूद्दीन को पैर में गंभीर चोट आई है। दिनेश पासवान को निजी वाहन से, जबकि तीन अन्य को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई साथ ही कुछ देर तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। प्रभारी कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को कोतवाली लाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!