उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

35 बकाएदारों के काटे गए विधुत कनेक्शन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, खोरिया बाजार, महराजगंज।

बिजली विभाग के एसडीओ मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार चौरसिया ने शुक्रवार को रुद्रपुर भलुहि में बकाया विधुत बिल वसूली के लिए अभियान चलाया। विधुत के 35 बकायादारों के दस हजार से ऊपर के बकायदारों के कनेक्शन काट दिए गए। बकाया विधुत बिल वसूली के लिए विभाग हर तरह से प्रयास में लगी है। एसडीओ परतावल मयंक अग्रवाल ने बताया कि लगातार बकाया जमा न करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के दौरान बकायादारों के कनेक्शन भी काटे गए। अभियान में बिजली विभाग के अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार चौरसिया, लाइनमैन अरुण शुक्ला, चंद्रेश, अंकित, रामप्रकाश, नूर आलम, रत्नेश, शैलेश, कुलदीप, नरेंद्र, सहदेव समेत पूरी टीम मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!