उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रोहिनी नदी में डूबे युवक का 36 घंटे बाद मिला शव।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

जिले के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव निवासी 20 वर्षीय अंगेश साहनी का शव शुक्रवार सुबह अमहवा घाट के पास रोहिनी नदी में उतरात मिला। मृतक युवक बुधवार को शाम पांच बजे नदी पार करते समय वह तेज धारा के बहाव में बह गया था।एसडीआरएफ की टीम लगातार तलाशी में जुटी थी, लेकिन शव काफी दूर ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पुरन्दरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया हैं और आगे की विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!