जियो का नेटवर्क ध्वस्त, बात करना हुआ मुश्किल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।
उप नगर मिठौरा और इसके क्षेत्रो में पखवाड़े भर से जियो के नेटवर्क खराब होने से लोगो का बात करना नेट से कार्य करना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद संबंधित ध्यान नहीं दे रहे है। जियो के उपभोक्ता अनिरुद्ध वर्मा प्रमोद वर्मा उपेंद्र निगम पप्पू निगम गुड्डू निगम कन्हइ निषाद आदि लोगो का आरोप हैं की घरों में नेटवर्क पूर्ण रूप से गायब हो जानें से कभी इमरजेंसी में बात करना चाहते है तो नेटवर्क गायब होने से बात भी नही हो पा रही है। जबकि जियो का दावा है की 5 जी नेट ग्राहकों को उपलब्ध करा कर बेहतर सेवा का सब्जबाग दिखा रही है लेकीन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि कुछ भी सुचारु रूप से काम नहीं कर रहा हैं रोज नेट बीना इस्तेमाल कीए खत्म हो जानें से कंपनियां जेब पर बोझ बढ़ाकर फायदा उठा रहे है उपभोक्ता अपने कार्य करने के लिए महंगे रिचार्ज कराते है लेकीन नेट फेल होने से प्रतिदिन लोगो का नेट बीना इस्तेमाल किए समाप्त हो जाता जिससे कंपनियों को तो फायदा हो रहा है लेकिन उपभोक्ताओं का जेब ढीली हो जा रही हैं कंपनी के कर्ताधर्ता इस ओर ध्यान नहीं दे रहे जबकि उपभोक्ता शिकायत कर संबंधितों से ऊब गए है। क्षेत्रो में नेटवर्क की बदतर स्थिति हो गई है जियो टॉवर से जुड़े उपभोक्ता शिकायत करते है लेकिन संबंधित सुनते नहीं हैं आजीज आकर जियो के उपभोक्ता अन्य मोबाइल कंपनियों का नंबर विवश होकर पोर्ट कराने लगे है।



