उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

शादी की ज़िद पर प्रेमी के घर डेरा डाली प्रेमिका।

प्रेमी जोड़े छह वर्षो से रिलेशनशिप में थे।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

मिठौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार को शाम अपने प्रेमी के घर पहुँच शादी की जिद पर अड़ गयी। मौके पर पहुंची चौक पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह अपने जिद पर डटी रही। मिली जानकारी के अनुसार चौक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही एक लड़के से करीब तीन वर्ष पहले से प्रेम सम्बंध था। दोनों का प्रेम परवान चढ़ता गया। दोनों के परिजनों ने काफी समझाया लेकिन वे दोनों एक दूसरे को होने की जिद थान लिया था। गांव में विगत वर्ष फरवरी माह में हो रहे महायज्ञ के अंतिम दिन दीपदान के दौरान लड़के ने युवती को जबरन अपने घर ले चला गया। और माता पिता की रजामंदी से 10 दिन तक अपने घर रखा। जब युवती के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो चौक थाने में लिखित शिकायत किया। दोनों के परिजनों ने थाने पहुंच आपस मे सुलह समझौता कर दोनों की शादी की सहमति जताई। दोनों के परिजन नजदीक के एक मंदिर में शादी के लिए ले गए। किंतु उस समय लड़के की उम्र अट्ठारह वर्ष में करीब छह माह कम था। लड़के के परिजनों ने अट्ठारह वर्ष उम्र हो जाने पर दोनों की शादी करा दिया जाएगा का आश्वासन दे सुलहकर अपने लड़के को अपने साथ घर ले गए वही युवती अपने घर चली गयी। जब लड़के के कि उम्र 18 वर्ष हो गयी तो युवती लड़के पर शादी का दबाव बनाया तो लड़के ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। जिससे नाराज होकर चौक थाने में लिखित शिकायत किया। कोई कार्यवाई न होते देख युवती लड़के के घर पहुँच शादी की जिद पर अड़ गयीं। लड़के के परिजनों ने उसे घर से भगाने का काफी प्रयास किया लेकिन युवती अपने जिद पर अड़ी रही। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर लड़के के विरूद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!