उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज
सड़क जाम करने के मामले में एफआईआर दर्ज।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
सड़क जाम कर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीन नामजद समेत दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग से जुड़ा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को मृतका के मायके पक्ष और ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए भटहट- पनियरा मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। जाम के कारण कई घंटे तक यातायात ठप रहा और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि सड़क जाम करने के मामले में हल्का दरोगा अनिकेत सिंह की तहरीर पर तीन नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



