उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

‎हृदय गति रुकने से तकनीकी सहायक का हुआ निधन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक सुजीत श्रीवास्तव (59 वर्ष) की रविवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े। सहकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हृदय गति रुकने से मौत हुई है। अचानक हुई इस घटना से ब्लॉक कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। साथी कर्मचारी आत्मा राम दुबे, निहाल श्रीवास्तव, रामप्रताप यादव, विनीत धर दुबे, दिग्विजय नाथ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि वे व्यवहार में मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!