युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान घर वालों में मचा कोहराम।
पत्नी वियोग बना कारण, पुलिस कर रही जांच।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, बृजमनगंज महराजगंज।
कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक नवविवाहित दंपत्ति का आपसी झगडा पति की मौत का कारण बन गया। जहाँ पत्नी के मायके जाने पर पति ने आत्महत्या कर लिया।
ग्रामीणों के अनुसार कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा – राजपुर बुजुर्ग टोला कोमरवां का रहने वाला उमेश नामक युवक का शव गुरुवार शाम को उसी के घर में फंदे से लटकता हुआ मिला जिसे देखकर परिजनों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होने पर अगल बगल के लोग मौके पर जुट गए और घटना की सूचना पुलिस को दिए। उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। फंदे पर शव को टंगा देखकर परिजन रोते चीखते विलाप करने लगे, और बदहवासी की हालत में बताया, मृतक उमेश बहुत ही सरल स्वभाव का लड़का था जिसकी अभी 5-6 महीने पहले नीलम नाम की युवती से शादी हुई थी। परिजनों के अनुसार उमेश और उसकी पत्नी नीलम में हमेशा नोक झोंक और विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया नीलम झगड़ालू प्रवृत्ति की थी, आए दिन विवाद करती थी, इसी क्रम में घटना के चार दिन पहले परिवार मे विवाद करके अपने मायके चली गई, ग्रामीणों के अनुसार शायद पारिवारिक कलह से तंग आकर उमेश ने ऐसा कदम उठा लिया होगा। सूचना मिलने पर मौके पर फॉरेंसिक टीम व कोल्हुई पुलिस पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया घटना का जायज़ा लेने पर पत्नी के वियोग के कारण युवक ने ऐसा कदम उठाया। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु स्पष्ट कारण पता चल सकेगा।