फरेंदा में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत का हुआ भव्य स्वागत।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफॉर्म की चैयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को महराजगंज का तूफानी दौरा किया और कई कार्यक्रमों में भाग लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया। सबसे पहले वह फरेंदा बाईपास पर पहुंची, जहां पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुप्रिया श्रीनेत का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे आनन्दनगर के पूर्व सभासद उषा चौरसिया के आवास पहुँचीं और उनके आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को सांत्वना दी। इसके पश्चात सुप्रिया श्रीनेत ने धानी ब्लॉक में आयोजित संगठन सृजन अभियान में भाग लिया, जिसे पूर्व प्रमुख द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
धानी ब्लॉक में स्थित कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नूर आलम के नवनिर्मित पेट्रोल पंप का उद्घाटन करते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने स्थानीय विकास में कांग्रेस की भूमिका को रेखांकित किया। तत्पश्चात आयोजित बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने बिहार में राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई (वोटर अधिकार यात्रा) का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार में उमड़ रही भीड़ बदलाव का संकेत है और उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही माहौल तैयार किया जा रहा है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फरेंदा के कांग्रेसी विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन सृजन को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा, शरद सिंह, बबलू, जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, इंद्रजीत, पूर्व प्रमुख अबरार, चंदन तिवारी दिनेश यादव व बुद्धिराम यादव सहित तमाम लोग रहे।