उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

बीज दवा संगठन के अध्यक्ष नवीन सिंह, महामंत्री विकास अग्रहरि को चुनें गए।

फरेंदा में साथी पोर्टल का बीज ,दवा के दुकानदारों ने किया विरोध।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

रतन वाटिका मैरिज हाल में बीज, दवा एवं उर्वरक व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की एक अहम बैठक गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तर पर बीज, दवा एवं उर्वरक संघ का गठन किया गया। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।नवगठित संघ में नवीन सिंह को जिला अध्यक्ष और विकास अग्रहरि को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा विजय जायसवाल को मंत्री, विपिन मौर्या को संगठन मंत्री तथा उमेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में सभी व्यापारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू किए गए (साथी पोर्टल) के खिलाफ कड़ा विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार व्यापारियों पर अनावश्यक नियम और शर्ते थोपकर उनके रोजगार को समाप्त करने की साजिश कर रही है।विरोधस्वरूप जिले के सभी बीज, दवा एवं उर्वरक विक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रखीं और शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि साथी पोर्टल के माध्यम से सरकार अनावश्यक नियंत्रण स्थापित कर रही है, जिससे छोटे व्यापारियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। इस दौरान गंगा पाठक, बबलू जायसवाल, राहुल राजेंद्र, केदारनाथ, नागेंद्र, चंद्र प्रकाश यादव, आनंद पासवान, सगीर अहमद और पवन जायसवाल सहित कई प्रमुख व्यापारी और कार्यकर्ता मौजूद रहें। सभी ने एक स्वर में साथी पोर्टल का विरोध करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!