सेवा पखवाड़े के आयोजन हेतु भाजपा मंडल की बैठक।
कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के लिए हुई मंडलों की बैठक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।
विधानसभा क्षेत्र फरेंदा के बृजमनगंज एवं कोल्हुई मण्डल की सेवा पखवाड़ा की मण्डल कार्यशाला भाजपा कार्यालय,बृजमनगंज एवं कोल्हुई स्थित शिवम मैरिज हाल मे अलग अलग आयोजित की गई।
अयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आगामी कार्यक्रमों, पंचायत चुनाव, स्नातक शिक्षक चुनाव की कार्ययोजना बैठक की पूरी जानकारी दी।
श्री सिंह ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से शुरू होकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें पौधारोपण कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के सहयोग से पौधे रोपित किए जाएंगे के पर्यावरण संरक्षण का पुनीत कार्य हो सके। साथ ही मंदिरों मठो एवं धार्मिक स्थलों पर साफ सफाई का कार्य किया जाएगा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे जिसमें कार्यकर्ता जन सामान्य को प्रोत्साहित करेंगे। बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकारी का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
बैठक के मुख्य रूप भाजपा नेता विवेका पांडेय , लेहड़ा दुर्गा मंदिर महंथ हरिश्चंद पांडेय ,जिला उपाध्यक्ष मधुर सिंह , भाजपा नेता शैलेश पांडेय ,मंडल प्रभारी विजेंद्र श्रीवास्तव ,जिला मंत्री हरिश्चंद सोनकर ,ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव , मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता , पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदू सिंह, कन्हैया चौहान , मंडल महामंत्री रामशिला चौहान ,प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह ,प्रधान रामकमल चौधरी ,प्रधान जनार्दन यादव ,प्रधान दयाशंकर यादव ,प्रधान सतरजीत लोधी, प्रधान सुनील सहानी ,प्रधान गुंजन पासवान ,प्रधान पाले सहानी ,पूर्व प्रधान अमित पासवान ,बबलू चौरसिया ,वीरेंद्र यादव जी,जितेंद्र शर्मा ,अनिरुद्ध तिवारी,बबलू सिंह एवं कोल्हुई से मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष हनुमान राय, प्रदीप पांडेय,किसान मोर्चा मंत्री हृदय उपाध्याय , सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र पाठक , मंडल महामंत्री ओमप्रकाश त्रिपाठी, राजू जायसवाल,प्रधान रामकेश प्रजापति ,प्रधान फेकू नायक,प्रधान महेंद्र राय ,प्रधान टिंकल पांडेय,प्रधान राजाराम गुप्ता ,प्रधान अशोक सिंह ,प्रधान रमेश सिंह ,प्रधान तामेश्वर जायसवाल ,प्रधान दीनानाथ चौधरी ,प्रधान महबूब ,प्रधान दिनेश रौनियार ,प्रधान रिखई यादव,प्रधान शैलेश सिंह, प्रधान नीरज गौड़ ,प्रधान गणेश पासवान ,भाजपा नेता शैलेश पांडेय बिल्लू सिंह अरुण राय ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम मौर्या ,पूर्व प्रधान मुन्ने दुबे , अनिल मिश्रा, भोला यादव आदि बड़ी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



