उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

रास्ता व नाली को लेकर मार-पीट, एक गंभीर।

पीड़ित ने पुरन्दरपुर थाना में तहरीर देकर लगाई न्याय की गुहार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथियागढ़ निवासी चिनकान पुत्र नोहर ने पुरन्दरपुर थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि हमारे ही गांव निवासी संदीप व सर्वदेव पुत्रगण नोखई ने रास्ते व नाली को लेकर मार-पीट कर घायल कर दिया,व जान से मार देने की धमकी दे रहा है। दिए तहरीर में लिखा है कि हमारे आने जाने वाले रास्ते को रोक रहा है व पानी निकासी पाइप को खोद कर बहा दिया मना करने पर गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगा उक्त घटना सुबह 11 बजे की है, शोर व चिल्लाने की आवाज सुनकर बीच-बचाव करने गांव के लोग दौड़े तो उक्त लोग हमारे सर को दीवार से टकरा दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हमारे सिर में गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!