जिलास्तरीय तहसील दिवस का हुआ आयोजन
तहसील दिवस में 140 मामले आयें ,12 शिकायतों का हुआ निस्तारण

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज
शासन के मंशा के अनुरूप आयोजित होने वाले तहसील व समाधान दिवस महीने के प्रथम व तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले तहसील/समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को फरेन्दा तहसील के सभागार में जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार के अध्यक्षता में जिलास्तरीय तहसील/समाधान दिवस आयोजित की गई। जिसमें 140फरियादियों ने विभिन्न विभागों से शिकायतें लेकर पहुंचे, जबकि मौके पर 12 शिकायतों का निस्तारण कर शेष 128 शिकायतों का निस्तारण करने के लिए सम्बंधित विभागों को सौंप दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राहुल शर्मा ने वन विभाग सम्बंधी ,शिवचरन ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध कार्रवाई करने, अमरनाथ ने विद्यालय के मरम्मत, रामवृक्ष पट्टा दिलवाने, जीतेन्द्र राशन के सम्बन्ध में व मंगरू ने यथावत जगह ही चेक रहने की शिकायत दर्ज कराई है। जिलाधिकारी महराजगंज ने शिकायतकर्ताओं के शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सप्ताह भर के अंदर निस्तारित करने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है। यह भी कहा कि शिकायतकर्ताओं को मौक़े पर बुलाकर दोनों पक्षों के समक्ष शिकायत का निस्तारण करें। एक बात और देखा गया कि जैसे ही आयोजित जिलास्तरीय तहसील दिवस में जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ कौस्तुभ के पहुंचते ही फरियादियों की हुजुम दौड़ पड़ी। उक्त अधिकारियों ने बारी बारी से फरियादियों की शिकायत सुनीं। जिससे फरियादी संतुष्ट दिखे।अतिश्योक्ति होगा कि जैसे ही जिलाधिकारी महराजगंज व पुलिस अधीक्षक महराजगंज के आने की खबर स्थानीय पुलिस प्रशासन को लगी कि कस्बे के जाम पर पैनी नजर रखे रहे। आयोजित जिलास्तरीय तहसील/समाधान दिवस में होम्योपैथ, आधार शिला वृद्धा आश्रम , आयुर्वेद व सप्लाई विभाग का स्टाल लगा हुआ था।इस दौरान समाज कल्याण अधिकारी महराजगंज- उपजिलाधिकारी फरेंदा रमेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार सिंह, तहसीलदार मजिस्ट्रेट फरेंदा ,नायब तहसीलदार फरेंदा,नगर पंचायत आनन्दनगर अधिशासी अधिकारी सुरुभि मिश्रा,एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव,व राजस्व निरीक्षक चंद्र मणि पाण्डेय, लेखपाल दीनदयाल यादव, अवधेश भारती सहित जिलास्तरीय व तहसीलस्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



