उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भाजपा ने साफ सफाई कर के मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पचहत्तरवें जन्मदिन को  बृजमनगंज क्षेत्र के भाजपाइयों ने पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया। इस दौरान नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 11, भगत सिंह नगर स्थित मंदिर परिसर की साफ-सफाई की गई तथा वार्ड के विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगाकर सफाई की गई।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसमें हम सभी लोग स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत स्वस्थ नगर व स्वस्थ समाज को साकार रूप दे रहे हैं। इस अवसर पर लोगों ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली।

इस कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेंद्र यादव, हरिश्चंद्र सोनकर, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, चंदू सिंह, सभासद अनूप चौरसिया, जेपी गौड़, जितेंद्र कुमार, काजू कन्नौजिया, झीनक चौधरी, मनोज कुमार, झीनक विश्वकर्मा सहित अन्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!