अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक अभियुक्त गिरफ्तार।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज, महराजगंज।

 

थाना क्षेत्र बृजमनगंज के चकरवा ग्राम घिवपीड़ में भूमि विवाद को लेकर हुए गंभीर मारपीट के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त अनिल पुत्र राम केवल को शुक्रवार रात कस्बा धानी से गिरफ्तार कर लिया। मामला बीते 29 अगस्त का है, जब भूमि विवाद के चलते जुगानी साहनी पुत्र जतन साहनी, उम्र 46 वर्ष, को जान से मारने की नीयत से सुनील पुत्र राम केवल और अनिल पुत्र राम केवल ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

29 अगस्त को दिन में 2 बजे भूमि विवाद को लेकर आरोपियों ने जुगानी साहनी पर हमला किया। इस घटना में जुगानी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया। घटना के संबंध में थाना बृजमनगंज में मुकदमा सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया, और पुलिस ने अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी और शुक्रवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!