फतेहपुर

दरोगा पर महिला से मारपीट का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

फतेहपुर ।खखरेरू थाना क्षेत्र के ग्राम दामोदरपुर में पुलिस पर गंभीर आरोपों का मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली सुनीता देवी पत्नी अनिरुद्ध ने उपनिरीक्षक योगेन्द्र प्रताप सिंह पर मारपीट, अभद्रता और मोबाइल फोन तोड़ने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का कहना है कि 21 सितम्बर 2025 को दोपहर करीब 12:35 बजे दरोगा अपने सहयोगियों के साथ उसके घर पहुंचे और बिना किसी कारण घर में घुसकर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर दरोगा ने उसे गाल पर थप्पड़ मारे, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी और उसके हाथ की चूड़ियां टूट गईं। सुनीता देवी का आरोप है कि दरोगा ने गाली-गलौज और धमकियां भी दीं।

पीड़िता ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह एक साधारण महिला हैं और इस घटना से उनके सम्मान व सुरक्षा को गंभीर खतरा है।

ग्रामीणों ने भी घटना पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि ऐसे मामलों से पुलिस पर जनता का विश्वास कमजोर होता है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!