उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

सर्प दंश से महिला की मौत।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज।

बृजमनगंज के ग्राम सभा महुलानी में एक महिला की विषैले जीव के काटने से मौत हो गयी। लगातार  हो रही बारिश के कारण विषैले जीव अपने बिलों से बाहर आ गए हैं।शनिवार वर्षा बन्द होने के बाद शीला गुप्ता पत्नी विनोद गुप्ता उम्र लगभग (35 वर्ष) निवासी ग्राम महुलानी टोला सिकंदरपुर, शनिवार की शाम 4 बजे के आस पास गांव के सटे धान के खेत मे कुछ कार्य से गयी थी। इसी बीच उन्हें खेत मे एक विषैला सर्प ने डंस लिया। जिससे वह बेहोश हो कर वहीं गिर गयी।

आनन फानन ने परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय महराजगंज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय शाम करीब 8 बजे महिला की रास्ते मे ही मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!