उत्तर प्रदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक ने लेहड़ा मंदिर में दर्शन कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

 

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।

लेहड़ा माता मंदिर पर नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। और मातहतों को दिशा निर्देश भी दिया।

पुलिस अधीक्षक ने दोपहर दो बजे के लगभग लेहड़ा मंदिर परिसर पहुंच कर आद्रवन वासिनि मंदिर में  दर्शन किया। साथ ही मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक के साथ थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, चौकी इंचार्ज निरंजन राय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!