सशक्त नारी, सशक्त भारत की पहचान – राकेश जायसवाल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
नगर पंचायत बृजमनगंज नारी शक्ति सशक्तिकरण सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया l कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल की धर्मपत्नी ज्योति जायसवाल ( पूर्व प्रधान शाहाबाद) का स्वागत उपस्थित महिलाओं ने फूल मालाओं से किया ।
महिलाओं के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शक की मिसाल बनी प्रियंका जायसवाल पत्नी गौरव जयसवाल जिन्हें हाल ही में अयोध्या में कोहिनूर पैलेस में आयोजित ब्यूटी कॉन्टैक्ट में प्रतिभाग करते हुए टीवी सीरियल अभिनेत्री जोधा अकबर, फेम परिधि शर्मा द्वारा बेस्ट सेलिब्रिटी अवार्ड शो 2025 का ताज पहनाया गया l इस प्रकार नगर पंचायत सहित इस क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली प्रतिभावान प्रियंका जायसवाल को मुख्य अतिथि ज्योति जायसवाल ने अंग वस्त्र से तथा अध्यक्ष श्री जायसवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया l अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि नारी शक्ति को प्रोत्साहित करना समाज के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम महिलाओं को उनकी क्षमता का एहसास कराने और उन्हें समाज में अपनी जगह मजबूत करने का अवसर देता है।महिलाएं वास्तव में परिवार व समाज की रीढ़ हैं। उनका सशक्तिकरण न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को मजबूत बनाता है। यह कार्यक्रम उनके योगदान को सम्मानित करने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक प्रयास है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री कुसुम प्रजापति, पूजा जायसवाल सभासद अंजू चौधरी, कांति देवी ,सुशीला देवी ,गायत्री देवी, सभासद जेपी गौड़, शिव प्रसाद चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, प्रद्युमन सिंह, मनोज जायसवाल, जितेंद्र कुमार,रवि यादव, काजू कनौजिया, झीनक चौधरी,रानी देवी, राजेस्वरी, बेचन भारती,अमरनाथ, मुन्नू दुबे, मोनू बाबा, दीपक विश्वकर्मा
सहित सैकड़ो महिलाएं सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।


