उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजराजनीति

फरेंदा तहसील में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान को मिला रफ्तार।

जनसमर्थन में सैकड़ों लोगों ने किया प्रतिभाग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।
तहसील फरेंदा में “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान के तहत एक बड़ा कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। यह अभियान जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। विशेष रूप से अधिवक्ता समुदाय की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि अब वोट चोर गद्दी छोड़ सिर्फ एक नारा नहीं रहा बल्कि यह एक जन आंदोलन बन चुका है।राहुल गांधी आज देश में परिवर्तन के प्रतीक जननायक के रूप में उभर रहे हैं।पूर्व महासचिव व जिला अध्यक्ष त्रिभुवन मिश्रा पूर्व अध्यक्ष झिनकू चौधरी और जिला उपाध्यक्ष डॉ. राम नारायण चौरसिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।उन्होंने अभियान की सफलता पर कार्यकर्ताओं, किसानों और मजदूरों का आभार व्यक्त करते हुए इस अभियान को गांव-गांव और गली-गली तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला द्वारा कुशलता से किया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से जिला महासचिव चंदन तिवारी, कुंज बिहारी निषाद, जिला सचिव अमरनाथ अमर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, मोहम्मद हारून, आलोक कुमार यादव, सोमई यादव, बुद्धिराम यादव, मोहन मौर्य, बबलू शर्मा, दशरथ चौधरी, लक्ष्मी शंकर यादव, अनवर उर्फ लंबू, परमात्मा सिंह एडवोकेट, सरोज मिश्र एडवोकेट, संजय मिश्र एडवोकेट, पारस चौरसिया, पिंटू भारती, शहाबुद्दीन, मनोज कुमार, सुभाष शर्मा, राम चंद्र साहनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!