जुगलावती पर प्राण घातक हमला, हमलावार फरार।
सनसनीखेज वारदात पर पुलिस कर रही सक्रियता से हमलावर की तलाश।।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता महराजगंज।
बरगदवा क्षेत्र के सेमरहना गांव में बुधवार की भोर में अज्ञात व्यक्ति ने महिला का गला रेत घायल कर दिया। उसके कलाई की नस भी काट दी। महिला के चिल्लाने पर आस- पास के लोग आए , तो हमलावर वहा से भाग गया।
स्वजन उसे इलाज के लिए सीएचसी रतनपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस व फारेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।
जुगलावती प्रजापति (65 वर्ष )अपने पति रामकिशुन के साथ ही गांव में रहती हैं। पहली पत्नी के निधन के बाद रामकिशुन ने जुगलावती से दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से रामकिशुन को दो पुत्र हैं। जबकि जुगलावती का भी एक पुत्र बलिकरन है।
रामकिशुन के तीनों पुत्रों मुराली, जयकरन व बलिकरन का परिवार बेलहिया में रहता है। बड़े पुत्र मुराली की मृत्यु हो चुकी है। जबकि जयकरन व बलिकरन मुंबई कमाने के लिए गए हैं। पति रामकिशुन ने बताया भोर में लगभग 4 बजे के करीब जब जुगलावती दरवाजे पर बने शौचालय में जा रही थी तभी किसी व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमलावर ने उसका गला रेत दिया और कलाई की नश भी काट दी। जिसके बाद जुगलावती भूमि पर गिर छटपटाने लगी। महिला के चिल्लाने पर जब पति उसकी तरफ दौड़े तो हमलावर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया।


