उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

अज्ञात जानवर ने भैंस के बच्चे को बनाया शिकार,क्षत विक्षत मिला शव।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अचलगढ बीट के भगवानपुर टोला सारंगपुर में एक भैंस के बच्चे को अपना शिकार बना लिया। एक युवक घर के पीछे फूल तोड़ने गया तो देखा और शोर मचाया, युवक अंकुर शर्मा ने बताया कि मौके पर तेंदुआ को भैंस के बच्चे को खाते देख मैं अपनी जान बचाकर भागा।पशुपालक नरेंद्र चौधरी ने बताया कि मौके पर पहुंच कर शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग इकट्ठे हो गए और तेंदुआ के द्वारा भैंस के बच्चे को खाने की चर्चा होने लगी। घटनास्थल पर लक्ष्मीपुर वन क्षेत्राधिकारी वेद प्रकाश शर्मा व उनकी टीम लोगों से पूछताछ करने लगी ।उप प्रभागीय वनाधिकारी एस के सिंह मौके पर पहुंचे और चिकित्सकों द्वारा भैंस के बच्चे के शव से कुछ अंश निकाल कर जांच के लिए भेजा। इस संबंध में एसडीओ एस के सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए खोज बीन की जा रही है, लोगों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर पशुपालक को अहेतुक सहायता राशि दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!