मिशन शक्ति के तहत दो शोहदों की गिरफ्तारी

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महराजगंज
शोहदों पर लगाम कसने हेतु मिशन शक्ति कार्यक्रम फेज-5 के तहत थाना बृजमनगंज में मिशन शक्ति टीम का गठन किया गया है आज दिनांक 26 सितम्बर शुक्रवार को थाना क्षेत्र की महिला द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वकील पुत्र स्व0 नन्दलाल व अभिषेक पुत्र किशोरी निवासीगण ग्राम कवलपुर टोला बनकटवा थाना बृजमनगंज जिला महाराजगंज द्वारा रास्ते में चलते हुए उक्त महिला पर छिंटाकसी की गयी उक्त सूचना पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 290/2025 धारा 296 बीएनएस उपरोक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध पंजीकृत किया गया जिसके बाद तत्काल मिशन शक्ति बृजमनगंज की पुलिस अधिकारी एक्टिव होकर नामित शोहदों की गिरफ्तारी कर तथा अभियोग से सम्बंधित विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त वकील पुत्र स्व0 नन्दलाल निवासी ग्राम कवलपुर टोला बनकटवा थाना बृजमनगंज जिला महाराजगंज,अभिषेक पुत्र किशोरी निवासी ग्राम कवलपुर टोला बनकटवा थाना बृजमनगंज जिला महाराजगंज,गिरफ्तारी करने वाली मिशन शक्ति टीम उप निरीक्षक प्रिया वर्मा, उप निरीक्षक अर्चना यादव, आरक्षी बेबी ने बड़ी सतर्कता से अभियुक्तों गिरफ्तार किया ।



