उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंजशिक्षा

मिशन शक्ति नारी सुरक्षा अभियान 5.0 के तहत महूलानी में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।

आज मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मार्गदर्शी महिला सुरक्षा एवं स्वालंबन में नारी शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन’’ विषय पर बृजमनगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा महूलानी में एक दिवसीय चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बृजमनगंज थाना से म० उपनिरीक्षक अर्चना यादव ,म० उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा ,म० कांस्टेबल बेबी , उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा ,उपनिरीक्षक पंकज यादव , कांस्टेबल राजेश मौर्य , हेड कांस्टेबल राजेश यादव हेड कांस्टेबल लाल बहादुर ने नारी सशक्तिकरण’ के विषय में गांव की महिलाओं को विस्तार रूप बताया कि नारी सशक्तिकरण का तात्पर्य महिलाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा और समानता से सुसज्ज्ति करना है। यह सिर्फ एक आदर्श वाक्य नहीं है, बल्कि यह समाज के विकास का एक आवश्यक आधार भी है। यदि सुशिक्षित महिला होगी तो परिवार एवं समाज को लाभ होगा। सुशिक्षित महिलाएं परिवार को सही दिशा में ले जाने का कार्य करती हैं।भारत में महिलाओं की पूजा देवी के रूप में की जाती है। इसलिए महिलाओं को अपने कर्तव्यों और अधिकारों के बारे में जागरूक होना चाहिए क्योंकि जागरूकता ही उनका संरक्षण है। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों सहित गांव की सैकड़ों महिलाएं बच्चे पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!