उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने प्रो. यू. पी. सिंह को दी श्रद्धांजलि

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता गोरखपुर।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राजेन्द्र नगर स्थित दिवंगत प्रो. यू. पी. सिंह के आवास पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रो. यू. पी. सिंह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष रहे और शिक्षा के क्षेत्र में उनके खास योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी छवि एक कुशल प्रशासक, प्रखर शिक्षक और समाजसेवी के रूप में उनके चाहने वालों के दिलों स्थापित थी। उनके निधन से शिक्षा जगत और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने उनके बारे कहा कि प्रो. सिंह का जीवन आदर्श और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को स्थापित किया है और समाजहित के कार्यों में हमेशा महती भूमिका निभाई।

इस अवसर पर परिषद से जुड़े पदाधिकारी, गणमान्यजन तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!