उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

मिशन शक्ति के तहत दो शोहदों पर कार्यवाही,गिरफ्तार।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।

जनपद में लगातार महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत फरेंदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शोहदों को गिरफ्तार किया है। फरेंदा कोतवाल प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि फरेंदा में मिशन शक्ति टीम का गठन किया गया है। इसी क्रम में 26 सितम्बर को एक महिला द्वारा फरेंदा कोतवाली पर लिखित शिकायत दी गई, जिसमें जुगनू पुत्र तिरजा निवासी भैया फरेंदा पर रास्ते में छेड़खानी करने का आरोप लगाया।महिला की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए फरेंदा पुलिस ने मु0अ0सं0 285/2025, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त जुगनू को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी ओर चंद्रशेखर पुत्र शिब्बन निवासी मथुरा नगर, फरेंदा द्वारा पंडालों में शांति व्यवस्था भंग करने की शिकायत पर उसके विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में चालान पेश किया गया।गिरफ्तारी करने वाली मिशन शक्ति टीम उपनिरीक्षक दुर्गेश वैश्य,उपनिरीक्षक आशुतोष पाठक,उपनिरीक्षक अंजली राय व मुख्य आरक्षी जर्नादन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!