उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

त्योहारों मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल मार्च, लोगों से की अपील।

एडिशनल एसपी ने दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण,शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखें लोग।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।
आगामी त्योहार को लेकर सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुरंदरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पुरन्दरपुर, रानीपुर चौराहा, समरधीरा,मोहनापुर, मनिकौरा,ललाइन पैसिया समेत मुख्य चौक चौराहों के सड़कों से होते हुए विभिन्न दुर्गा पंडालों तक पहुंचे। फ्लैग मार्च में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे,जिसका उद्देश्य आम जन में सुरक्षा का एहसास दिलाना और अराजक तत्वों को कड़ा संदेश देना था, साथ में ड्रोन व अफवाह फ़ैलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई।रात में अपने घरों में रहें किसी संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही पुलिस को सूचना दें। इस दौरान एडिशनल एसपी सिद्धार्थ कुमार, थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय, भूपेंद्र कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज भागवत चौधरी, उप निरीक्षक रामानंद यादव, शांतनु कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!