मिशन शक्ति 5.0के तहत नैनसर में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
आज मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मार्गदर्शी महिला सुरक्षा एवं स्वावलंबन में नारी शक्ति नारी सुरक्षा सम्मान एवं नारी स्वालंबन विषय पर आज बृजमनगंज थाना अंतर्गत ग्राम सभा नैनसर में एक दिवसीय चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बृजमनगंज थाना के उपनिरीक्षक अर्चना यादव ,उप निरीक्षक प्रिया वर्मा ,उप निरीक्षक पंकज यादव, उप निरीक्षक तारकेश्वर वर्मा ,कांस्टेबल राजेश मौर्य ,राजेश यादव, लाल बहादुर एवं बेबी ने नारी सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया महिलाओं और बच्चियों को विभिन्न अपराधों, गुड टच, बैड टच और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी। इस दौरान उन्हें हेल्पलाइन नंबरों और महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।
महिलाओं और बच्चियों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना जैसी योजनाओं के बारे में विशेष जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें डायल 1090, 112, 181, 102, 108, 1098 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान करना है। इस दौरान पुलिस कर्मियों सहित गांव के सैकड़ो महिलाएं, बालिकाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।



