विनय, पवन व अंकिता के भजनों पर पूरी रात झूमे श्रोता।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज।
बृजमनगंज में नवयुवक दुर्गा पूजा समिति रेलवे स्टेशन रोड पर नवरात्र के अष्टमी मंगलवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।
गोरखपुर से आए कलाकार विनय मिश्रा, अंकिता श्रीवास्तव व पवन कुमार ने एक से एक भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया।
भजन की शुरुआत तेरी जय हो गणेश से शुरू हुआ। उसके बाद आओ माई ज्वाला, आओ माई ज्वाला, मिला जो तेरा दरबार, दरदर का भटकना छूट गया, तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए जैसे अनेक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को पूरी रात झुमाया। स्थानीय कलाकार जन्मेजय जायसवाल व रवि वर्मा ने भी भक्ति गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झुमाया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी, दिलीप चौधरी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह,राजकुमार वर्मा, लालचंद जायसवाल, सुभाष वर्मा, आशीष जायसवाल, शिवा जायसवाल, गणेश जायसवाल, महेश वर्मा, कान्हा जायसवाल, विनोद कसौधन, मानसिंह जायसवाल, मनीष गुप्ता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।


