उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

महराजगंज में मां दुर्गा के पंडालों मे बढ़ती भीड़ को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, महराजगंज ।

शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा मेले के मद्देनज़र थाना पुरंदरपुर पुलिस पूरी तरह से सतर्क एवं सक्रिय है। क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है, जिससे त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। जिले के नौतनवा कोल्हुई बृजमनगंज फरेंदा सिसवा घुघली परतावल पनियरा आदि जगहों पर पुलिस मुस्तैद रही।

थाना अध्यक्ष मनोज राय स्वयं पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना पुरंदरपुर सहित अन्य क्षेत्रों  पुलिस बल व पीएसी के साथ पैदल गश्त की गई।

गश्त के दौरान आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया गया तथा अपील की गई कि वे नवरात्रि एवं दशहरे का त्योहार आपसी भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। पुलिस प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

DSJ0081

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!