उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़महाराजगंज

चोर चोर को प्रशासन कहता है अफवाह, जबकि जाने सच्चाई क्या है। अफवाहों के बीच चोरियों को झुठलाया नहीं जा सकता।

बरामदे में करते रहे पहरेदारी, घर के पीछे से नगदी सहित जेवरात चोरी।।

 

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, पुरन्दरपुर, महराजगंज।

महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिक तालाब में देर रात्रि करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने उक्त गांव निवासी मनोज कुमार यादव पुत्र राजेश्वर यादव के घर के पीछे से घुस कर पचपन सौ नगद सहित जेवरात चुरा ले गए। पीड़ित मनोज कुमार यादव ने कहा कि घर के लोगों के साथ बरामदे में बैठे हुए थे और घर के पीछे से चोरी हो गई। पीड़ित ने पुरन्दरपुर थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि तहरीर मिली है जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!