लार में गांधी- शास्त्री जयंती पर हुए कार्यक्रम
लार थाने में पुलिस ने स्वछता व ईमानदारी से कर्तव्य निष्ठा की ली शपथ

स्वाभिमान जागरण संवाददाता देवरिया
लार में दो अक्टूबर को गांधी – शास्त्री जयंती पर कई कार्यक्रम हुए। कांग्रेस के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि पूरे विश्व में सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व जय जवान जय किसान के नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल ने कहा कि महात्मा गांधी जी वास्तव में शान्ति के देवदूत थे।उनका सम्पूर्ण जीवन देश को आजादी दिलाने के लिए समर्पित रहा। वह विश्व के एकमात्र ऐसे राज नेता थे जिनको पूरे विश्व मे सम्मान के साथ स्मरण किया जाता है। कार्यक्रम को ब्लॉक अध्यक्ष वजीर अहमद,नगर अध्यक्ष मुजाहिद लारी,बब्बन कुशवाहा, जमरुल हक,इसरार अहमद,मोहम्मद कैफ, साहिल, इसरार अहमद,मोहम्मद आलमगीर, दुलारे,गुलरेज अहमद मुतिन खान,अयूब खान,जावेद खान,अनिरुद्ध शर्मा, डॉ परवेज लारी,संजय कुमार, रमज़ान आदि ने सम्बोधित किया।
उधर लार थाना परिसर में थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में गांधी शास्त्री जयंती पर उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। थानाध्यक्ष ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को स्वच्छता व सत्य निष्ठा से कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई।




