फरेंदा में रंगारंग डांडिया महोत्सव का आयोजन।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, समरधीरा, महराजगंज।
फरेंदा के रत्न वाटिका मैरिज हाल, आनन्दनगर में एक भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन बीते रात को किया गया, जिसमें उत्सव का उल्लास और सांस्कृतिक रंग पूरी तरह छाया रहा। इस आयोजन की मुख्य संयोजक प्रीति चौधरी रहीं, जिनकी सोच और योजना के साथ उनकी टीम ने इस कार्यक्रम को साकार रूप दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंजली राय (सब-इंस्पेक्टर) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान नेहा चौधरी ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। गरबा एवं डांडिया महोत्सव में रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और बालिकाओं ने गरबा और डांडिया की खूबसूरत प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। साथ ही, रैंप शो, खेल, और सांस्कृतिक गतिविधियों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि यह पूरी तरह नारी सशक्तिकरण को समर्पित रहा। विजेताओं और प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर निधि श्रीवास्तव, संगीता, नीलम चौधरी, अनीता अग्रहरी, सोनिया, अकाईशा, दामिनी, नेहा चौधरी, ऐश्वर्या, ममता कनौजिया, गोरी, सिद्धि, अराध्या मिश्रा, प्रथा, मीनाक्षी, अनन्या चौधरी, रस्चा, मंजु श्रीवास्तव, रजली श्रीवास्तव, जूही श्रीवास्तव सहित कई महिलाओं ने अपनी भागीदारी से कार्यक्रम को सफल बनाया।



