उत्तर प्रदेशमहाराजगंज

मिशन शक्ति 5.0 के तहत नगर पंचायत वार्ड नंबर 8 चैनपुर में एक दिवसीय चौपाल।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता बृजमनगंज महाराजगंज

मिशन शक्ति 5.0 के तहत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मार्गदर्शी महिला सुरक्षा ,नारी स्वावलंबन, नारी सशक्तिकरण विषय पर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 चैनपुर में मिशन शक्ति टीम / एंटी रोमियो टीम उप निरीक्षक अर्चना यादव, उप निरीक्षक प्रिया वर्मा ,कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार, रीमा, राजेश मौर्य की टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न अपराधों, गुड टच, बैड टच और साइबर अपराध से संबंधित जानकारी दी तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा चलाई गई विभिन्न प्रकार की हेल्प लाइन न.1090,112,181, 102, 108, तथा 1098, 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई साथ ही महिला संबंधी कल्याणकारी योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह, महिला समृद्धि योजना आदि के बारे में विशेष जानकारी से अवगत कराते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!