रास्ते के विवाद को लेकर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार।
पीड़ित ने क्षेत्राधिकार फरेंदा को दिया तहरीर।

स्वाभिमान जागरण संवाददाता, लक्ष्मीपुर, महराजगंज।
पुंरदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हथियागढ़ निवासी चिनकान पुत्र नोहर ने क्षेत्राधिकार फरेंदा को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। क्षेत्राधिकार को दिए तहरीर के अनुसार चिनकान पुत्र नोहर साकिन हथियागढ़ थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज का निवासी है। प्रार्थी के आबादी के मकान पर पूर्वजों के समय से आने जाने हेतु एक मात्र रास्ता मौज हथियागढ़ में स्थित है। उक्त रास्ते से प्रार्थी के परिवार के लोग आते जाते हैं तथा घर का पानी भी उसी रास्ते से पाइप के जरिए निकलता है। दिनांक 5/9/025 को उसी रास्ते के विवाद को लेकर संदीप व सर्वदेव पुत्रगण नोखई ग्राम हथियागढ़ प्रार्थी को मारे पीटे तथा दीवाल में सर लड़ा दिए जिससे प्रार्थी को काफी चोटें आईं । थाना स्थानीय पर सूचना दिया किन्तु कार्यवाही नहीं हुई प्रार्थी वृद्धि व्यक्ति है न्याय के लिए भटक रहा है कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। प्रार्थी का रास्ता अवरुद्ध कर दिए हैं। न्याय की उम्मीद में प्रार्थी श्रीमान जी के समक्ष प्रार्थना पत्र दे रहा है। पीड़ित ने मांग किया है कि रास्ते को दिलाने की कृपा करें और दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाई करने की कृपा करें। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने कहा कि जांच कर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।



